संपतचक: किराय के मकान में विवाहिता का शव फांसी से लटका मिला; पुलिस ने पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक टीम बुलाई
9 जुलाई 2026 — गोपालपुर थाना अंतर्गत कन्नौजी में आज सुबह एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका पाया गया। मृतका की पहचान कंचन कुमारी (लगभग 36 वर्ष) पत्नी अनिल कुमार, निवासी कन्नौजी स्टेडियम रोड के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया