लखनपुर: ग्राम हर्राटिकरा में आयोजित जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए
सरगुजा जिले के अंबिकापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम हर्रा टिकरा में बुधवार को सुशासन तिहर 2026 के तहत जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था जहां कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए और शासन की जनकल्याणिकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने लोगों को प्रेरित किया।