रूड़की: हरिद्वार रोड पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई, निर्माण कार्य किया ध्वस्त
रुड़की कोतवाली क्षेत्र मे हरिद्वार रोड पर शेरपुर के पास आज हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने अब्दुल कय्यूम के द्वारा बनाई जा रही कॉलोनी पर कार्यवाही की है। जिसके चलते कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही टीम ने कमल किशोर नाम के व्यक्ति के द्वारा बनाई गई कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया है। साथ ही टीम ने शादाब नाम के व्यक्ति की कॉलोनी पर भी कार्यवाही की है।