रूड़की: पिरान कलियर से पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए एक सटोरी को किया गिरफ्तार, सट्टा सामग्री और नगदी की बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के द्वारा पिरान कलियर से उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर निवासी जहांगीर पुत्र जमीर नाम के एक सटोरी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा 1430 रुपए की नगदी और सट्टा सामग्री बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा जहांगीर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।