करेड़ा: पिपलिया में कुएं में मां-बेटे की लाश मिलने से फैली सनसनी, गांव में छाया मातम, खेत जाने के लिए निकले थे घर से
भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत पर गई एक महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे के शव गांव के एक कुएं में मिले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।