उज्जैन शहर: चंदेसरी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, चार गिरफ्तार
देवास रोड स्थित गांव चंदेसरी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर कब्जाधारी ने पथराव कर दिया, अतिक्रमण के कारण खेतों का रास्ता बाधित हो रहा था, सूचना मिलने पर नागझिरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धारा 151 में प्रकरण दर्ज किया चार पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया अन्य आरोपियों की पुलिस जांच कर रही है वहीं जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया