इटखोरी: भद्रकाली मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच हुई संधि बलि, गूंजे जयकारे
Itkhori, Chatra | Oct 19, 2026 इटखोरी। ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में सोमवार सुबह 7 बजकर 53 मिनट 1 सेकेंड पर नवरात्र की संधि बलि का अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ। मंदिर के साधना चबूतरा पर पुजारियों के मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच करीब एक घंटे तक अलौकिक अनुष्ठान चला। पहले मंदिर प्रबंधन की ओर से कुष्मांड की बलि दी गई, फिर हजारों श्रद्धालुओं ने फलों की बलि अर्पित की। इस दौरान दरबार