गोरखपुर: बारिश से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था तेज की गई
गोरखपुर में मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।नगर निगम सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बड़ी समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जलभराव, बाढ़ नियंत्रण और संचारी रोगों से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया गया।बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, एसपी ट्रैफिक और