सेंट्रल जेल (केंद्रीय कारा) में 1 अंडरट्रायल कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरान सराय गांव निवासी राजकुमार गोंड (60 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कैदी ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन उसे तुरंत जेल अस्पताल लेकर गया। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।