हुज़ूर: RTO टीम ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर 5 वाहनों से ₹55,500 का शुल्क वसूला
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2025 परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की टीम ने शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों से कुल ₹55,500 का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, एक बस को फिटनेस प्रमाणपत्र न होने और करीब ₹6.5 लाख टैक्स बकाया होने के कारण जब्त किया गया।