हुज़ूर: डीएसपी के साले की मौत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2025 भोपाल में पुलिसकर्मियों की पिटाई से डीएसपी के साले की हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को मृतक के परिजनों से मुलाक़ात करने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। पटवारी ने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है, जिसके जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए|