मुंबई लोकल में फिर मारपीट!
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह अंधेरी से रवाना हुई विरार लोकल में दहिसर और विरार स्टेशन के बीच कुछ यात्री आपस में भिड़ गए।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
⚠️ वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और विवाद की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
क्या मुंबई लोकल में यात्रियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं?
📍 Mumbai Local | Virar Local
#MumbaiLocal #VirarLocal #MumbaiNews #LocalTrain #MetroCitySamachar
Vasai, Palghar | Jul 17, 2026