देवसर: सजहर घाटी में प्रकाश व्यवस्था के लिए जिला दण्डाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि “थाना जियावन से लगभग 10 कि०मी० की दूर पर जियावन बरगवां राष्ट्रीय मार्ग में सजहर घाटी है, जिसमें 3-4 मोड़ हैं, उक्त मोड़ से गुजरने वाले फोर लेन हाईवे में रात्रि में अत्यधिक अंधेरा बना रहता है। जिसमें लाइट की व्यवस्था करना अत्यधिक जरूरी है।