देवसर: हिंडालको महान सीएसआर ने 200 हितग्राहियों को राइस हस्क स्टोव वितरित किए
हिंडालको महान के सीएसआर विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 200 हितग्राहियों को राइस हस्क स्टोव वितरित किए। यह कार्यक्रम बरैनिया सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया, जहां 170 हितग्राहियों को स्टोव प्रदान किए गए। इससे पहले ग्राम पोखरा के ग्राम संगठन कार्यालय में 30 महिलाओं को यह धुआं रहित चूल्हा प्रदान किया गया