हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में तपोभूमि जा रहे स्कूटी सवार व्यापारी को बाइक सवार युवकों ने गिराकर पीटा, ₹20 हजार छीने
बीती रात स्कूटी से तपोभूमि के बांके बिहारी मंदिर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार कर गिरा दिया और मारपीट करके जेब में रखें 20 हजार नगद छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कस्बे के वार्ड संख्या 13 के निवासी लखनलाल गुप्ता गल्ला के फुटकर व्यापारी हैं। मंगलवार को रात 8 बजे यह दुकान