ग्वालियर गिर्द: महाराजपुरा थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
महाराजपुरा पुलिस ने कातिलाना हमले और लूट की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही शातिर बदमाश भिण्ड और मुरैना के रहने वाले बताए गए हैं। खास बात यह है कि भिंड का बदमाश सौरभ राजावत किसी घटना में घायल होकर जयारोग्य अस्पताल इलाज कराने पहुंचा था।