गोरखपुर: दुकान में घुसकर कैमरा और नगदी चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
गुलरिहा पुलिस ने दुकान में घुसकर कैमरा और नगदी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।साथ ही इस घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया हैं। बता दे कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीते 08 जून को उनके दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 15,000 रुपये व कैमरा चोरी कर लिया गया हैं।