सैदपुर: 72 घंटों के अंदर क्षेत्र में दूसरी नृशंस घटना, शादियाबाद में सादात के युवक की सिर में गोली मारकर हत्या
शादियाबाद थानाक्षेत्र के करीमुल्लाहपुर के पास गुरुवार की सुबह नहर किनारे खेत में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में जबरदस्त सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जाँच में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।