प्रतापगढ़: गौतमेश्वर में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, उठाए गए बिजली, चिकित्सा और युवाओं के मुद्दे
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के गौतमेश्वर में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। यात्रा में नीट पेपर लीक के विरोध में धरना दे रहे छात्रों के साथ हुई मारपीट, चरमराती बिजली व्यवस्था, बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, खराब सड़कों, मनरेगा और कांग्रेस सरकार के समय चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किए जाने के मुद्दे उठाए गए।