कार चालक ने बताया कि चंडीगढ़ से यमुनानगर की तरफ आ रहा था। दोसडका चौक पर अशोक लीलैंड चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उसकी कार एक तरफ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। टक्कर लगने के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।