जगाधरी: हमीदा हैड पर लहरों के बीच में फंसा युवक फायर ब्रिगेड कर्मचारी और पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी
यमुनानगर के हमीदा हैड की यह घटना है जहां पर अभी कुछ समय पहले लहरों के बीच में युवक के फंसे होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड कर्मचारी को भी बुलाया और गोताखोर को भी बुलाया। पानी का बहाव तेज होने के कारण उसे रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और कर्मचारी लगातार उसे रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं।