जगाधरी: फैमिली प्लानिंग के कार्यालय में लगी आग फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
कार्यालय से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ पुलिस को भी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कार्यालय में रखा हुआ कंप्यूटर के साथ अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही इसमें किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।