जगाधरी: गांव खारवन के पास भगवानपुर मोड़ पर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 युवक की मौत व 2 लोग हुए घायल
जगाधरी के गांव खारवन के पास भगवानपुर मोड पर एक तेज गति से आ रही कर पेड़ से जा टकराई जिसमें सेक्टर 18 के रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तो वहीं घायल दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।