बांके बाज़ार: 14 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली छोटू जी उर्फ छोटू भुईया गिरफ्तार
गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली छोटू जी उर्फ छोटू भुईया को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटुआ थाना को गुप्त सूचना मिली कि कई कांडों में वांछित नक्सली छोटू जी अपने गांव नागोवार स्थित घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते