सासाराम: सरना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला हुई घायल
Sasaram, Rohtas | Mar 28, 2024 सरना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें सुषमा देवी पति बिकाऊ राम नाम की एक महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।