महोबा: आल्हा चौक पर श्रम विभाग और पुलिस विभाग ने मजदूरों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 महोबा मुख्यालय के आल्हा चौक पर श्रम और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जा रही सरकार द्वारा श्रम विभाग की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मजदूरों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं मजदूरों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान श्रम अधिकारी महेश प्रजापति व एएचटीयू प्रभारी अवधेश मिश्र मौजूद रहे।