कानपुर: गुजैनी हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में रिटायर फौजी समेत 2 की मौत, गलत दिशा से आए वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर
गुजैनी हाईवे पर गलत दिशा से आए वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार रिटायर फौजी और एक मिस्त्री की मौत हो गई ।गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने गुरुवार 9:00 बजे बताया कि जिस तरह से एक्सीडेंट हुआ है। आशंका है कि रॉग साइड से आए वहां वाहन ने टक्कर मारी । हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है आसपास के सीसीटीवी फुटेज लगा ले जा रहे हैं।