कानपुर: फूल बाग में रिक्शा चालक को कुचलकर मारने वाले कार सवार को भेजा गया जेल, सिपाही ने भी की थी तहरीर
फूल बाग इलाके में रिक्शा चालक को कुचलकर मारने वाले कार सवार को फीलखाना पुलिस ने जेल भेज दिया है इस मामले में डी सी पी के हस्तक्षेप के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। डीसीपी ईस्ट ने बुधवार रात 8:00 बजे बताया कि सिपाही ने थाने में तहरीर दी है उसका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।घटना में धारा की बढ़ोतरी करके उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी