कानपुर: किदवई नगर में डाकघर के एजेंट ने वृद्धा से ठगी की, किदवई नगर थाने में एफआईआर दर्ज
कानपुर में पोस्ट ऑफिस के एक एजेंट ने वृद्ध महिला के साथ लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया। महिला का ₹5000 महीने का आरडी अकाउंट खुलवाया और उसमें आधे ही पैसे जमा किए वृद्धा को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने बुधवार 4:00 बजे एजेंट के खिलाफ किदवई नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।