महसी: महसी इलाके में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया, दी अहम जानकारी
महसी इलाके में शुक्रवार दोपहर मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षा, अधिकार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।।