दमोह: चारा न मिलने से मुडारी गौ शाला में 2 गायों की मौत, भ्रष्टाचार का अड्डा बनी गौशाला
Damoh, Damoh | Feb 25, 2024 दमोह जनपद की ग्राम पंचायत मुड़ारी में संचालित गौशाला में लगभग सवा सौ मवेशी हैं इन मवेशियों को सरकार ने तो खाने पीने की व्यवस्था कर दी। लेकिन जमीनी स्तर पर मवेशियों के लिए चारा भूसा भी नसीब नही हो रहा है। जिसके चलते आए दिन मवेशियों की मौत हो रही है। वहीं आज भी गणेश दुबे के द्वारा संचालित गौशाला मे 2 मवेशियों की मौत हो गई।