उदवंत नगर: कारीसाथ गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया घंटों सड़क जाम
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत कारीसाथ गांव के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवारी युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों के द्वारा घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया है ।