*आज दिनांक 09.11.2026 को समय करीब 13:00 बजे थाना सहतवार के प्रथम पक्ष के संजू देवी व विनोद राजभर निवासी वार्ड नंबर 14 कस्बा सहतवार व द्वितीय पक्ष के शुभम वर्मा व अन्य लोगों के बीच पुरानी बातों को लेकर आपस में लाठी डंडा से मारपीट हो गई। जिसमें विनोद राजभर व सुदर्शन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज हेतु जिला अस्पताल बलिया स्थानीय पुलिस द्वारा भेजा गया। जिसमें विनोद राजभर को जनपद बलिया से इलाज हेतु जनपद मऊ रेफर किया गया, रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई उक्त घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 03 टीम में गठित कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Nov 10, 2026