फतेहाबाद: शमशाबाद की ग्राम बस महुआ में तालाब की खुदाई व गहरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को तहसील फतेहाबाद में ग्राम पंचायत लहर पट्टी के उपग्राम बास महुआ के दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव स्थित तालाब की खुदाई एवं गहरीकरण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की उचित सफाई और गहराई न होने के कारण बरसात के दिनों में पानी गांव में भर जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।