नवाबगंज: नहर किनारे मिले अवशेष से खुला राज, नवाबगंज पुलिस ने दबोचा गौकशी गैंग, तीन गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अवैध हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। 4 अप्रैल को नहर किनारे गौवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। 19 अप्रैल की रात घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो