फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में केड़िया हाट की बंदोबस्ती नागेश्वर यादव के नाम हुई
प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे केड़िया हाट की बंदोबस्ती खुली डाक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। इस प्रक्रिया की निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ने की। हाट की बंदोबस्ती वर्ष 2026-27 के लिए की गई, जिसमें कुल 2,54,100 रुपये की उच्चतम बोली लगाकर नागेश्वर यादव ने हाट अपने नाम कराया।