उदवंत नगर: नवादा वेन गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीते दो शराबियों को किया गिरफ्तार, शराबबंदी हुई हवा-हवाई
गजराजगंज थाना पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा वेन गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पीते दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा दोनों शराबियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया था कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।