शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध ने अपने ही बेटे के खिलाफ गंभीर शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है। वृद्ध का आरोप है कि उसका नशेड़ी बेटा न केवल उसके साथ मारपीट करता है, बल्कि वह अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता है।