बुढ़नपुर: अतरौलिया के गोविन्दपुर में प्रशासन का बुलडोजर गरजा, नवीन परती भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मंगलवार को 3:00 बजे प्रशासन ने सरकारी नवीन परती भूमि से किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की उप जिलाधिकारी अभयराज पांडे के निर्देश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में राजस्व की टीम पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया