हुज़ूर: अयोध्यानगर में छुरी से हमला कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 9, 2026 भोपाल के अयोध्यानगर इलाके में छुरी से हमला कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते बीटेक छात्र और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी |