प्रतापगढ़: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत के बाद टोल कंपनी पर फूटा लोगों का गुस्सा
प्रतापगढ़ जिले को मध्यप्रदेश के मंदसौर से जोड़ने वाला मंदसौर-प्रतापगढ़ मार्ग एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही को लेकर चर्चा में है। इस मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत के बाद क्षेत्रवासियों का गुस्सा टोल कंपनी और सड़क रखरखाव व्यवस्था के खिलाफ फूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को आई तेज आंधी के दौरान सड़क किनारे कई पेड़ गिर गए