तरबगंज: काजीपुर गांव में दुकान का ताला शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान व 9000 नगद चुरा ले गए चोर
काजी पुर गांव में बीती रात्रि में एक दुकान का ताला,शटर और कैमरा तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया। शातिर चोर जाते-जाते कैमरे का डीवीआर चुरा ले गये। इस पूरे मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश की जा रही है।