तरबगंज: शीतला देवी इंटर कॉलेज के पास बाजार से अपने घर वापस जा रहे युवक की दबंगों ने की पिटाई ,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हथिनाग निवासी दिनेश कुमार गोस्वामी ने थाने पर तहरीर देकर कहा है की 4 फरवरी को दिन में 12 बजे बाजार से अपने घर जा रहा था रास्ते में शीतला देवी इंटर कॉलेज के पास, रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षीगण अनंत राम चौहान,श्यामू चौहान,रहीश चौहान व राजेंद्र चौहान निवासी ग्राम उपरोक्त नेअभद्रता करते हुए मूका थप्पड़ लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे मुझको चोटे आई है ।