तरबगंज: तुरकौली गांव निवासी महिला ने बिजली के लिए हुए विवाद को लेकर कुछ लोगों पर मारने पीटने का लगाया आरोप दर्ज कराई रिपोर्ट
तुरकौली गांव निवासी महिला कुमारी अधिकारी पत्नी तिलकराम ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा की बीते शनिवार की शाम 6 बजे गांव के ही विपक्षी ओमप्रकाश,प्रेम प्रकाश पुत्र रामानंद, हनुमान पुत्र रामराज और रामू पुत्र मलखान बिजली के लिए हुए के विवाद को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे मना करने पर लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।