तरबगंज: वजीरगंज कस्बे में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग हुए घायल, कार सवार को भी आई हल्की चोटें
वजीरगंज कस्बे में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर दयानंद इंटर कॉलेज के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आकर बाइक सवार हरिओम ओझा व शंकर शरण दुबे निवासी ओझा पुरवा चंदापुर घायल हो गए, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं कार चालक हरिकेश सिंह निवासी नवाबगंज कार सहित सड़क किनारे गड्ढे में चले गए, जिससे उन्हें भी हल्की चोटें आई है।