बिंदकी: बिजौली मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल 2 भाजपा नेताओं में से एक की मौत, विधायक ने प्रकट किया दुख
फतेहपुर जनपद के चांदपुर क्षेत्र के बिजौली मोड़ के समीप बुधवार की रात को कार की टक्कर से बाइक सवार भाजपा मंडल अमौली के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अवस्थी उम्र 65 वर्ष निवासी फरहतपुर बिरनई तथा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री साहब सिंह निवासी औरा निस्फी थाना चांदपुर घायल हो गए। जिसमें बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात 12 बजे हैलट कानपुर में गौरी शंकर अवस्थी की मौत हो गई।