खंडवा: चरित्र पर शक बना मौत का कारण! पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर, मामला दर्ज
खंडवा | खालवा पुलिस ने पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 21 मार्च को जामधड़ निवासी रचना पति सुमेर सिंह (40) ने जहर खाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान पाया गया कि, सुमेर सिंह पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी को लेकर सुमेर रचना के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।