लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की
लखीसराय उत्पाद विभाग टीम के द्वारा रविवार की संध्या 6:14 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने किऊल रेलवे स्टेशन परिसर से 63 लीटर विदेशी शराब एवं किऊल रेलवे स्टेशन के बाहर से 6 लीटर 750 ग्राम विदेशी शराब एवं 21 लीटर बीयर बरामद किया गया। उक्त मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई।