मंडला: मुर्गाटोला डेम में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी तलाश जारी
Mandla, Mandla | Jul 3, 2026 बम्हनी थाना क्षेत्र के मुर्गाटोला डेम में मछली पकड़ने गया एक युवक डेम में डूब गया। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बम्हनी पुलिस और एसडीईआरएफ टीम को सूचना दी। बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा युवक की तलाश शुरू की गई। गुरुवार शाम तक चले रेस्क्यू अभियान में युवक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से फिर तलाश शुरू की गई