बिशुनपुरा: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक
बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के ओढेया गांव निवासी अरविंद पासवान की पत्नी कौशल्या देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में कौशल्या देवी ने बताया कि उसका पति अक्सर ही शराब पीकर उसके साथ मारपीट एवं गाली गलौज करता है। इस बात को लेकर कई बार गांव के लोगों एवं परिजनों द्वारा उसे समझाने का